आज भी जिन्दा है NEWTON के APPLE TREE 😮😮 | Today is also alive Newton's apple tree 🍎 |

आज भी जिन्दा है NEWTON के APPLE TREE 😮😮 | Today is also alive Newton's apple tree 🍎 |

#Newton_Apple_tree_today's_also_alive
#interesting_facts
#like_share_and_subscribe

link you can search read from here
https://www.york.ac.uk/physics/about/newtonsappletree/


विज्ञान और वैज्ञानिकों की कहानियों में सर्वाधिक चर्चा में रहनेवाली एक कहानी है सर आइज़क न्यूटन की कहानी, कि कैसे उन्होंने एक गिरते सेब से गुरूत्वाकर्षण का रहस्य सुलझा डाला.

अब पहली बार आम लोग इंटरनेट पर उस ऐतिहासिक घटनाक्रम के दस्तावेज़ को देख सकते हैं जिनपर सेब के गिरने से लेकर सिद्धांत के विकास तक की कहानी लिखी है.
read it for your knowledge
न्यूटन ने इस घटना के बारे में अपने समकालीन वैज्ञानिक विलियम स्ट्यूक्ली को बताया था और उनका लिखा ब्यौरा ही इस घटना का सबसे विश्वसनीय प्रमाण समझा जाता है.

स्ट्यूक्ली ने न्यूटन की जीवनी लिखी और उसमें उनके साथ सेब और गुरूत्वाकर्षण के बारे में हुई चर्चा को लिख लिया था.

वह पांडुलिपि ब्रिटेन की रॉयल सोसायटी के पास सुरक्षित रखी हुई है.

Thanks for watching

रॉयल सोसायटी की 350वीं वर्षगांठ पर इस वर्ष उस पांडुलिपि को वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जा रहा है.

न्यूटन की खोज

न्यूटन के गुरूत्वाकर्षण के सिद्धांत का पता लगाने की घटना, साढ़े तीन सौ साल पुरानी, 1660 के दशक के मध्य की घटना है.

विलियम स्ट्यूक्ली ने लिखा है कि 1726 की बसंत में एक दिन एक सेब के पेड़ की छाया में न्यूटन ने उन्हें इस घटना के बारे में बताया.

like and share

तब न्यूटन केम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ते थे. प्लेग फैलने के कारण विश्वविद्यालय के बंद होने पर न्यूटन उत्तरी इंग्लैंड में अपने घर चले गए.

न्यूटन ने स्ट्यूक्ली को बताया कि जिस तरह वह उस दिन उस सेब के पेड़ के नीचे बैठे थे, उसी तरह की अवस्था में वो एक पेड़ के नीचे बैठे सोच रहे थे जब एक सेब गिरा.

share to your friends

स्ट्यूक्ली लिखते हैं – "न्यूटन बैठे सोच रहे थे, जब एक सेब गिरा. उन्होंने सोचा कि ये सेब सीधा ही क्यों गिरा, अगल-बगल या ऊपर क्यों नहीं गिरा...इसका मतलब धरती उसे खींच रही है, मतलब उसमें आकर्षण है".

वैसे रॉयल सोसायटी की लाइब्रेरी के प्रमुख कीथ मूर का कहना है कि सेब के गिरने की कहानी शायद एक कहानी ही है जिसे न्यूटन ने बाद में आम लोगों को समझाने के लिए बना लिया.
please support me
कीथ मूर कहते हैं,"न्यूटन ने सेब गिरने की कहानी का सहारा आम लोगों को गुरूत्वाकर्षण क्या है ये समझाने के लिए लिया. और सेब के सिर पर गिरने की कहानी तो और भी बाद में बनाई गई".

Newtonappletree

Post a Comment

0 Comments